इस तरह से किया जाता है High-Performance Team को तैयार
व्यापारी
की सबसे अधिक परेशानी क्या हो सकती है? आप कहेंगे बिजनेस में बजट का निर्धारण करना,
मैनेजमेंट को व्यवस्थित रखना और न जाने
कितनी परेशानियों में एक व्यापारी उलझा रहता है. लेकिन किसी भी व्यापारी की सबसे
बड़ी परेशानी यह होती है कि किस तरह से वह अपनी टीम को ज्यादा प्रोडक्टिव रखे और
उनके काम की स्पीड को अच्छा बनाए. हर व्यापारी के लिए हाई-परफोर्मेंस टीम का
निर्माण करना सबसे बड़ी चुनौती होती है. लेकिन कुछ टिप्स के आधार पर कोई भी
व्यापारी अपनी कंपनी के लिए हाई-परफोर्मेंस टीम का निर्माण कर सकता है. चलिए आज हम
इस लेख के माध्यम से उन रणनीतियों और टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका
उपयोग आंत्रप्रेन्योर अपनी टीम की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए कर सकता है.
हाई-परफोर्मेंस
टीम का निर्माण करने के तरीको को आप इस वीडियो के माध्यम से भी जान सकते हैः-
1. पेड विकेशन एम्पलॉयी में जगाता है कंपनी के लिए विश्वास (Give
Your Team Paid Vacation)
जिस
व्यवहार पर व्यक्ति को मिलता है पुरस्कार, वही व्यवहार व्यक्ति दोहराता है बार-बार.
अपने काम के लिए
पुरस्कार पाने वाले व्यक्तियों और एम्पलॉयी के लिए यह लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है.
आपको अपनी टीम या अपने एम्पलॉयी को भी उनके अच्छे काम के लिए समय-समय पर रिवार्ड्स
देकर सम्मान देना चाहिए. इसके अलावा आप उन्हें पेड विकेशन का ऑफर भी दे सकते हैं.
कोई सर्टिफिकेट देकर भी एम्पलॉयी का मनोबल बढ़ा सकते हैं या फिर किसी लंच या डिनर
पर ले जाकर भी अपनी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं. जब आप उनके अच्छे काम को
पुरस्कार देते हैं तो आपकी टीम में इससे मोटिवेशन आता है और वह लगन के साथ उसी काम
को और भी बेहतर तरीके से करती है. रिवार्ड्स
और पेड विकेशन जैसे उपहार देकर आप अपनी टीम की परफोर्मेंस को बढ़ाने का काम कर
सकते हैं.
2. सम्मान बनाता है एम्पलॉयी को ईमानदार (Post Their Pictures on Achievers Wall)
सम्मान
किसी भी व्यक्ति को ईमानदार और भरोसेमंद बनाने का काम करता है. लेकिन आप अपने
एम्पलॉयी को सम्मान भी दे सकते हैं और उसकी अवधि भी बढ़ा सकते हैं. आप अपने टीम के
स्टार परफोरमर्स की फोटो स्टार अचीवर्स की वॉल पर पोस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा
भी आप एक अच्छी वीडियो को बनाकर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अच्छे और
मोटिवेशनल कैप्शन के साथ पोस्ट कर सकते हैं. ऐसा करने से टीम के दूसरे एम्पलॉयी भी
मोटिवेट होते हैं और आगे अपने काम को बेहतर करने के लिए अच्छा प्रयास करते हैं. स्टार्टअप
बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कोर्पोरेट ट्रेनर (Best Corporate
Trainer in India) एम्पलॉयी को सम्मान देना अपनी पहली प्राथमिकता में रखते हैं. इसी
रणनीति को आपको भी अपने बिजनेस में शामिल करना चाहिए.
3. लॉयल्टी और ऑनरशिप का सम्मान बढ़ाएगा प्रोडक्टिविटी (Loyalty & Ownership Rewards Increase Their
Productivity)
ऑर्गेनाइजेशन के अंदर कुछ बड़ी परेशानियाँ भी होती है और ऐसे व्यक्ति
भी होते हैं, जो उन परेशानियों के मुख्य कारण होते हैं. लेकिन अगर कोई एम्पलॉयी
आपकी कंपनी में होने वाले नुकसान या धोखाधड़ी से बचाता है, तो आपको उसे लॉयल्टी और
ऑनरशिप जैसे सम्मान से सम्मानित जरूर करना चाहिए. कंपनी से ऐसा सम्मान पाकर वह
एम्पलॉयी कंपनी के प्रति और ईमानदार भी बनता है और उससे बाकी लोग भी प्रेरणा पाते
हैं. इससे दूसरे लोग भी उसी तरह से काम करने के लिए प्रेरित होते हैं.
ऑर्गेनाइजेशन में जब एम्पलॉयी को ध्यान में रख कर कुछ महत्वपूर्ण
रणनीतियाँ और नियम बनाए जाते हैं, तो ऐसी कंपनियों में एम्पलॉयी लंबे समय के लिए रूकते
भी हैं और उसकी तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान भी देते हैं. टीम की परफोर्मेंस को
बढ़ाने और उनकी प्रोडक्टिविटी को दोगुना करने के लिए इन तीन तरीकों को अपनाया जा
सकता है. इन तरीको के माध्यम से अपनी टीम को हाई-परफोर्मेंस टीम के रूप में बदला
जा सकता है.
लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके
दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में किन्ही
जटिल और मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं. आप चाहते हैं कि बिजनेस को आगे
बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिजनेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको Business Coaching Program का चुनाव जरूर
करना चाहिए. इसके लिए आप अपने बिजनेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और
अपने बिजनेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं.
Comments
Post a Comment