हर उद्यमी को सचिन तेंदुलकर से यह 5 बातें ज़रूर सीखनी चाहिए
सचिन तेंदुलकर का नाम भला आज कौन नहीं जानता। बच्चों से ले कर बुजुर्गों तक , हर आयु , वर्ग के लोग सचिन तेंदुलकर के नाम से परिचित हैं। भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है। यही कारण है कि उनके रिटायर होने के इतने सालों बाद भी अधिकांश युवा खिलाड़ी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। सचिन तेंदुलकर का बल्ला जितना क्रिकेट के मैदान पर चलता था उतना ही उनके व्यक्तित्व का जादू मैदान के बाहर भी कायम था। सचिन ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। आज वो केवल एक क्रिकेटर के रूप में ही नहीं बल्कि एक बिज़नेसमैन के रूप में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हैं। सचिन जैसे महान खिलाड़ियों के जीवन से हमें उनके खेलों से परे बहुत सी चीज़ें सीखने को मिलती हैं। सचिन का करियर केवल क्रिकेट के पाठों को ही नहीं पढ़ाता , यह एक बिज़नेसमैन को भी आगे बढ़ते रहने की सीख देता है। अगर आप एक उद्यमी है या खुद का बिज़नेस ( Business ) करने की सोच रहे हैं तो सचिन तेंदुलकर के जीवन से जुड़ी कुछ बातें आपके बहुत काम आ सकती हैं। यह प्रेरक सफर आपको जीवन में बड़ी सफलता दिलाने में मददगार ...