Corporate Trainer में इन 5 खूबियों को जरूर तलाशें
ऑर्गेनाइजेशन की रीढ़ होते हैं उसमें काम करने वाले एम्पलॉयी, इसलिए सही कैंडिडेट को हायर करना किसी भी ऑर्गेनाइजेश का सबसे अहम निर्णय होता है. लेकिन जब बात उन एम्पलॉयी को ट्रेनिंग देने और कंपनी को आगे बढ़ाने में मदद पाने के लिए कोर्पोरेट ट्रेनर की आती है तो उसकी हायरिंग में पहले से भी कई गुणा ज्यादा सजग रहकर काम किया जाता है. ऑर्गेनाइजेशन के लिए कोर्पोरेट ट्रेनर की तलाश करते समय बहुत सी महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जाता है. चलिए इस लेख के जरिए हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको कोर्पोरेट ट्रेनर को हायर करते समय रखना चाहिए. इन बातों को ध्यान में रख कर ही कोई भी आंत्रप्रेन्योर अपनी कंपनी के लिए बेस्ट कोर्पोरेट ट्रेनर ( Best Corporate Trainer in India ) हायर कर सकता है. 1. ट्रेनिंग स्टाइल को जरूर परख़ें (Know Their Training Style) कोई मोटिवेशनल स्पीकर हो या फिर को बिजनेस कोच. हर व्यक्ति का अलग अंदाज़ होता है, अलग आगाज़ होता है, जिसकी मदद से वह अपनी टार्गेट ऑडियंस के बीच अच्छा कनेक्शन बनाता है. ऑर्गेनाइजेशन के लिए क...