Posts

Showing posts with the label Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी के इन 5 कोट्स की मदद से आप बन सकते हैं बिज़नेस किंग

Image
  आज के समय में भला कौन अच्छे पैसे कमाना नहीं चाहता , जल्दी पैसे कमाने के लिए लोग बिज़नेस करने की सलाह देते हैं। लेकिन बिज़नेस करना और उसमें सफलता पाना दोनों ही इतना आसान काम नहीं है। इसमें सफल होने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जब भी बात बिज़नेस या बिज़नेस से जुड़े दिग्गजों की होती है तो मुकेश अंबानी का नाम ज़रूर सामने आता है। एशिया के अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी को आज किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है। उनके नाम से ही लोग उनकी सफलता को पहचान जाते हैं। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीस लिमिटेड के मालिक हैं , रिलायंस इंडस्ट्री वो कंपनी है जिसने आज हर किसी को फोन की लत लगा दी है। हाल ही में शुरू की गई जियो की सर्विस ने वोडाफोन , एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 9,940 करोड़ US डॉलर है। लेकिन इतना बड़ा साम्राज्य , करोड़ों-अरबों रुपये एक दिन में या रातों-रात नहीं कमाए जाते। इसके लिए उनके पिता स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी ने कड़ी मेहनत की है , जिनके बाद मुकेश अंबानी ने अपने पिता के बिज़नेस को आगे बढ़ाते हुए उस...