Consulting Business से होगी कमाई दोगुनी
आज कोई भी क्षेत्र हो , उस क्षेत्र में बिज़नेस को बढ़ाने में और सफलता पाने में एक कंसल्टेंट की बहुत बड़ी भूमिका होती है। बिज़नेसमैन या कंपनी अपने बिज़नेस से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए हमेशा किसी न किसी की राय लेते हैं । ऐसी सेवाएं परामर्श फर्मों द्वारा प्रदान की जाती हैं। अक्सर ये राय या परामर्श कंसल्टेंसी फर्म प्रदान करती हैं। यही कारण है कि आज हर किसी को कंसल्टेंसी फर्म की आवश्यकता पड़ती है। आज के समय में भारत में ज्यादातर लोग कंसल्टेंसी के क्षेत्र मेंअपना करियर बनाने के बारे में निर्णय लेते हैं। कंसल्टेंसी ऑफिस खोलने के लिए आपको किसी प्रकार के खास डिग्री की भी आवश्यकता नहीं पड़ती ना ही ज्यादा निवेश की आवश्यकता पड़ती है। बस आपको किसी एक विशेष क्षेत्र में अच्छी जानकारी की जरूरत होती है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप भी अपना खुद का एक कंसल्टेंसी फर्म खोल कर अपना खुद का बिज़नेस ( Business ) कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराना है ज़रूरी ( Registration is required) किसी भी व्यक्ति को कंसल्टेंसी फर्म खोलने के लिए रजिस्ट...