इन 5 टिप्स से सुधारें Body Language, ऑफिस में रहें Confident

किसी भी व्यक्ति का आत्मविश्वास ही उसकी सफलता और असफलता तय करता है और व्यक्ति का आत्मविश्वास उसकी बॉडी लैंग्वेज पर निर्भर करता है। बॉडी लैंग्वेज एक तरह का कम्युनिकेशन है , जिसे देखकर कोई भी आपके व्यक्तित्व के बारे में जान सकता है। बॉडी लैंग्वेज में शारीरिक हावभाव के साथ कई चीज़ें होती हैं जिससे आपका बॉडी लैंग्वेज सही और गलत बनता है। अगर आपका बॉडी लैंग्वेज अच्छा है तो आप हर चीज़ को अच्छे ढंग से संभाल सकते हैं , वहीं अगर बॉडी लैंग्वेज सही ना हो तो सामने वाले पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है। बॉडी लैंग्वेज एक ऐसी कला है जिसका सीधा सम्बन्ध हमारी सफलता से होता है। अपनी बॉडी को सही स्थिति में रखना हमारी सेहत पर भी असर करता है और इसका प्रभाव हमारी निजी और कामकाजी ज़िंदगी दोनों पर पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप अपनी बॉडी लैंग्वेज को सुधार सकते हैं और ऑफिस में अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। 1. आंखों से संपर्क बनाए रखें अच्छी बॉडी लैंग्वेज के लिए आई-कॉन्टैक्ट यानी नजरों से नजरें मिलाकर बात करना बहुत ज़रूरी होता ह...