श्रीमद् भगवद्गीता की मदद से पाएं जीवन में सफलता

आज हर कोई अपने जीवन में सफल होना चाहता है , लेकिन सफल होने का सही मार्ग का पता ना होने के कारण आज अधिकतर लोग हताश और परेशान है। किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए मोटिवेशन और सही गाइडेंस की बहुत जरूरत होती है। बिना सही दिशा-निर्देश के कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। चाहे कोई खिलाड़ी हो , या कोई राजनेता हर किसी को समय-समय पर मोटिवेशन और गाइडेंस की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन वो सही गाइडेंस सोर्स क्या है इसके बारे में अधिकांश लोग अंजान रहते हैं। ऐसे लोग किसी सीनियर या मेंटर की सहायता लेते हैं। लेकिन इन सब के अलावा एक और तरीका है जिसकी मदद से आप खुद ही मोटिवेशन पा सकते हैं।उस सोर्स का नाम है भगवद् गीता। आपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि भगवद् गीता में जीवन का सार छुपा हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान कुछ उपदेश दिए थे , जिससे अर्जुन के लिए युद्ध जीतना आसान हो गया था। भगवद गीता में जीवन का सही अर्थ लिखा हुआ है। वैसे तो भगवद गीता के 18 अध्यायों में कई श्लोक हैं। सभी का अपना-अपना महत्व हैं। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको भगवद ग...