इन 5 तरीकों से प्रमोट करेंगे अपना ब्रांड, तो बिज़नेस से हो जाएंगे मालामाल
आज के समय में हर कोई अपने ब्रांड को कम समय में वायरल करना चाहता है ताकि उसका बिज़नेस तेजी से आगे बढ़े और उसका प्रोडक्ट मार्केट में खूब बिके. किसी भी प्रोडक्ट की अच्छी सेल्स के लिए उसकी ब्रांडिंग का बहुत अहम रोल होता है. यदि प्रोडक्ट की ब्रांडिंग सही से नहीं हुई हो तो अच्छा होने के बाद भी वो प्रोडक्ट कुछ खास कमाल नहीं कर पाता. इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है टाटा नैनो. टाटा नैनो की मार्केटिंग टीम ने उसकी ब्रांडिंग सिर्फ एक खूबी तक ही सीमित करके रख दी. टाटा नैनो को लखटकिया कार का नाम दे दिया. जिसका परिणाम यह निकला कि देखते ही देखते लोग टाटा नैनो को सस्ती गाड़ी बोलने लगे और इस गाड़ी पर से अपनी रूचि खोने लग गए. खराब ब्रांडिंग के कारण ही टाटा नैनो वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जैसा करना चाहिए था. इसलिए किसी भी प्रोडक्ट को यदि आप आगे ले जाना चाहते हैं और मार्केट में स्थापित करना चाहते हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखकर उसकी ब्रांडिंग करनी चाहिए. आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 मार्केटिंग के बेहतर तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने बिज़नेस के प्रोडक्ट की जबरदस्त मार्केटिंग कर सकते हैं और अप...