MSME Startup In India: इन सरकारी योजनाओं से दें अपने बिज़नेस को ग्रोथ
आज के समय में बेरोज़गारी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि नौकरी मिलना असंभव सा लगता है। जो नौकरी कर रहे हैं वो भी अपनी नौकरी को लेकर निश्चित नहीं है। ऐसे में हर किसी के दिमाग में बस यही ख्याल आता है कि वो अपना बिज़नेस शुरु करे। बिज़नेस तो हर कोई शुरू करना चाहता है लेकिन बिज़नेस में निवेश करने के लिए पैसा कहां से आए यह सबसे बड़ा सवाल बन कर सामने खड़ा हो जाता है। अगर आप भी इस तरह के सवालों से जूझ रहे हैं तो आपकी चिंता दूर करने के लिए ही यह लेख है। इस लेख में हम आपको भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही MSME Business Ideas योजनाओं के बारे में बताएंगें जिससे छोटे बिज़नेसमैन को अपना बिज़नेस बड़ा करने में मदद मिलती है। आप इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने बिज़नेस को बड़ा बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं सरकार द्वारा चलाई जा रही कुछ लोन योजनाओं के बारे में। 1. जन औषधि योजना ( Jan Aushadhi Yojana) प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत सरकार आपको शुरूआत में 2 लाख रुपए की मदद देती है। इतने पैसे में आप कोई भी छोटा दवाई से जुड़ा बिज़नेस शुरु कर सकते हैं। जन औषधि योजना की शुरू...