Posts

Showing posts with the label Employee Retention

Employee को रिटेन करने में एक अच्छा लीडर कैसे निभाता है अहम भूमिका

Image
  कोई भी व्यक्ति जन्म से ही लीडर नहीं होता है। वो समय और अनुभव के साथ अपने अंदर लीडरशिप के गुण विकसित करता है। लीडर होने के लिए आपको कोई मैनेजर या सीईओ होने की ज़रूरत नहीं होती है। कोई भी व्यक्ति लीडर बन सकता है। किसी भी बिज़नेस में एक अच्छे लीडर की हमेशा ही ज़रूरत होती है क्योंकि एक अच्छे लीडर के पास ऑर्गेनाइजेशन को टॉप पर पहुंचाने का हुनर होता है। उसकी पर्सनेलिटी में कुछ खास बातें होती हैं , जो उन्हें दूसरों से अलग करती हैं। उसके पास कई सालों का गहरा अनुभव होता है , जिसे वह अपने आस-पास के लोगों से सीखता है और उसे व्यवहार में लाता है। आज जिस तरह से अच्छे एम्पलॉयी कंपनी में काम करते हुए जॉब छोड़ कर चले जाते हैं उसका सीधा असर कंपनी की ग्रोथ पर पड़ता है। हर कंपनी में अच्छे एम्पलॉयी की जरुरत   होती है और अच्छे एम्पलॉयी को रोके रखने में एक लीडर अहम भूमिका निभाता है। अगर लीडर अच्छा होता है तो वो ऑर्गेनाइजेशन छोड़ने वाले एम्पलॉयी के मन की बातों को समझकर उसे समझाता है और उसे रोक भी लेता है। खुद को अच्छा लीडर बनाने के लिए आज मार्केट में कई लीडरशिप स्पिकर ( Leadership Speaker ) मौजूद...