How to Find Your Passion: पैशन की करें इस तरह से तलाश, शोहरत चुमेगी आपके कदम
अगर जिंदगी खुद को बदलने का मौका दे , तो ऐसे बहुत से लोग होंगे जो अपने पैशन को तलाश कर उसे जीने की चाह सामने रख देंगे. क्योंकि अपने सपनों की दुनिया का लुत्फ उठाने वाले और जिम्मेदारियों के भार में सपनों से समझौता करने वालों का अनुपात शायद 30 : 70 का होगा. स्कूल , कॉलेज , ऑफिस या फिर घर पर भी आपने एक बात हमेशा ही पढ़ी और सुनी होगी कि अपने पैशन को फोलो करना चाहिए , शोहरत आपके कदम चूमने खुद-ब-खुद पीछे आती है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने करियर का सही चुनाव नहीं कर पाते हैं. इसकी वजह होती है समय रहते अपने पैशन ( Passion ) की पहचान नहीं करना. कुछ लोग इस बात की पहचान नहीं कर पाते हैं कि किस काम को करने में उन्हे खुशी मिलती है और वक्त के साथ चलती नौकरी उन्हें फ्रस्टेशन की ओर धकेल देती है. क्या आप भी उन्हीं में से एक तो नहीं हैं ? अगर ऐसा है तो यह आर्टिकल आपको आपके पैशन को तलाशने में मददगार साबित हो सकता है. चलिए आज बात करते हैं कि कैसे आप अपने पैशन की तलाश कर सकते हैं. पैन-पेपर निभाएगा अहम भूमिका ( Brainstorming) आपकी नोटबुक और आपकी कलम हमेशा ही आपके सच्चे साथी क...