Posts

Showing posts with the label Om Redox

बंगाल में शुरू हुआ पानी से Oxygen बनाने के Device का Startup

Image
  आज देश में स्टार्टअप बिज़नेस आए दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं । नए-नए स्टार्टअप नए आइडिया को जन्म दे रहे हैं। लोगों में आत्मनिर्भर बनने और कुछ नया करने की चाह उत्पन्न हो रही है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में एक स्टार्टअप ने ऐसा उपकरण विकसित किया है जो बटन दबाते ही पानी से ऑक्सीजन उत्पन्न कर देता है। प्रौद्योगिकी के संस्थापकों का कहना है कि सोलेयर इनिशिएटिव्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डेवेलोप डिवाइस ओएम रेडॉक्स ( OM-Redox ) यहां वेबेल-बीसीसी एंड आई टेक इंक्यूबेशन सेंटर में लगाया गया है जो पानी से शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है। इस आविष्कार से एक स्विच के दबाते ही पानी से ऑक्सीजन बननी शुरू हो जाती है । आज यह स्टार्टअप भारत को आधुनिकरण की ओर ले जा रहा है।   इस स्टार्टअप ( Startup ) के को-फाउंडर , डॉ सौम्यजीत रॉय और डॉ पेई लियांग के अनुसार , मशीन ऑक्सीजन पैदा करती है जो एक कंसंट्रेटर की तुलना में 3.5 गुना अधिक शुद्ध होती है। इस डिवाइस का वजन 8 किलो है और यह बिजली से चलता है।   मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पश्चिम बंगाल इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग विकास निगम लिमिटेड ( WEBEL) ...