स्टार्टअप के फेल होने के 5 प्रमुख कारण
आज के समय में हर कोई अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहता है. लेकिन स्टार्टअप शुरू करने के कुछ ही समय में उसे बंद करने की नौबत आ जाती है. ज्यादातर स्टार्टअप किसी सफल स्टार्टअप को देखकर ही शुरु किये जाते है. लोग ये सोच कर स्टार्टअप शुरु करते हैं कि इसी तरह उनका भी बिज़नेस कुछ ही दिनों पूरे बाजार पर कब्जा कर लेगा. लेकिन वे ये भूल जाते हैं कि सफल स्टार्टअप के पीछे कई तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसीलिए अधिकतर स्टार्टअप शुरु होते ही फेल हो जाते है. ज्यादातर स्टार्टअप बिज़नेस की समझ न होने के अभाव में फेल हो जाते हैं. उन्हें अपनी रणनीतियों और काम की भी खास समझ नहीं होती है. स्टार्टअप जितनी जल्दी शुरू होते हैं उतनी ही जल्दी उनके बंद होने का भी खतरा मंडराने लगता है. आखिर ऐसा क्यों होता है आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे कारण बताएंगे जो किसी भी स्टार्टअप के फेल होने का बड़ा कारण होते हैं. 1. अपने ग्राहक की समझ न होना (Lack of understanding of your customer) ज्यादातर स्टार्टअप के फेल होने का प्रमुख कारण यह होता है कि उन्हें लगता ह...