Posts

Showing posts with the label Share Market

Low Risk & High Return के लिए शेयर मार्केट में निवेश करते वक्त रखें इन 3 बातों का ध्यान

Image
  आज हर व्यक्ति शेयर मार्केट में अपनी किस्मत आजमाना चाहता है। हर व्यक्ति यही सोच कर मार्केट में निवेश करता है उसे जल्दी से जल्दी अच्छा रिटर्न मिल सके। लेकिन शेयर मार्केट में जल्दी करने वाले अक्सर जोखिम का शिकार होते हैं और उन्हें काफी नुकसान भी होता है। शेयर मार्केट में सही निवेश की पहली सीढ़ी है ऐसे शेयर्स का चुनाव जो लंबे समय के दौरान अच्छा मुनाफा देने की संभावना रखते हों। यदि आप सही शेयर चुनते हैं तो आपको फायदा मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अक्सर लोग एक-दूसरे की देखा-देखी शेयर मार्केट में निवेश कर देते हैं जिससे उन्हें घाटा ही घाटा होता है। सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि शेयर मार्केट कोई खज़ाना नहीं है जिसे आप हाथ लगाते ही ले लेंगे। इसमें आपको धैर्य रखना होगा। शॉर्ट टर्म की बजाय लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना सही होगा। राधाकृष्ण दमानी , राकेश झुनझुनवाला जैसे शेयर मार्केट के दिग्गजों ने भी अपने बिज़नेस ( Business ) करियर की शुरूआत कम रूपये और लॉन्ग टर्म प्लान के साथ की थी और आज वो करोड़ों रूपये इस मार्केट से कमा चुके हैं। अगर आप भी कम से कम जोखिम में बाजार से बेहतर रिटर्न हा...