Posts

Showing posts with the label Golden Statements

डॉ विवेक बिंद्रा की इन Golden Statements से करें अपना लक्ष्य हासिल

Image
  हर व्यक्ति के जीवन में कोई ना कोई लक्ष्य ज़रूर होता है जिसे पाने के लिए वो दिन-रात एक कर देता है। लक्ष्य के बिना किसी भी व्यक्ति का जीवन अधूरा होता है। जिसके जीवन में कोई लक्ष्य होता है वही सफलता का असली स्वाद जानता है। वहीं जिस व्यक्ति को पता ही नहीं कि उसे जीवन में क्या करना है , क्या पाना है वो चाह कर भी कुछ नहीं कर सकता है। लेकिन केवल लक्ष्य बनाने से ही उसे हासिल नहीं किया जा सकता। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उचित प्रयास करने होते हैं। लक्ष्य व्यक्ति को एक सही दिशा देता है। कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं जिससे व्यक्ति नकारात्मक हो जाता है। ऐसे समय में किसी भी गोल को हासिल करने के लिए प्रेरणा की जरूरत होती है। बिना इसके किसी भी गोल को हासिल नहीं किया जा सकता है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको मोटिवेशनल स्पीकर ( Motivational Speaker ) डॉ विवेक बिंद्रा के 3 ऐसे गोल्डन रूल्स बताएंगे जो आपको मोटिवेशन से भर देंगे और आप अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। यह गोल्डन रूल्स न केवल आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेंगे बल्कि आपके जीवन के नज़रिए को भी बेहतर बनाएंगे।...

कठिन समय में हमेशा याद रखें डॉ विवेक बिंद्रा की ये Golden Statements

Image
  आज की इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है। इसी सफलता को हासिल करने के लिए व्यक्ति दिन-रात मेहनत करता है ताकि अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके लेकिन कभी-कभी विपरीत परिस्थितियों के कारण फेल होने पर वो इतना निराश हो जाता है कि आगे बढ़ने के लिए कोशिश करना ही छोड़ देता है। एक निराश व्यक्ति अपने जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाता। वहीं दूसरी ओर जो व्यक्ति सकारात्मक होता है , जिसमें काम करने की चाहत होती है वो कठिन से कठिन लक्ष्य को भी आसानी से प्राप्त कर लेता है। यही बात किसी भी कंपनी या संस्थान पर भी लागू होती है। यदि किसी कंपनी के कर्मचारी मोटिवेटेड रहते हैं तो वो कंपनी दिन-रात तरक्की करती है लेकिन इसके विपरीत यदि एम्पलॉयी के अंदर काम करने की चाहत नहीं है तो इसका असर कंपनी की ग्रोथ पर भी पड़ता है। इसलिए किसी भी कंपनी को चाहिए कि अपनी टीम मेंबर्स को समय-समय पर मोटिवेट करते रहें। यदि व्यक्ति सकारात्मक होगा तो वो अपने हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। आज के इस लेख में हम आपको मोटिवेशनल स्पीकर ( Motivational Speaker ) डॉ. विवेक बिंद्रा के...

इन Golden Statements से बुरे समय में खुद को रखें Motivated

Image
  आज की बदलती जीवनशैली में हर व्यक्ति एक-दूसरे से आगे निकलने और सफलता पाने की होड़ में लगा रहता है। हर किसी का यही उद्देश्य है कि वो कम समय में ज्यादा से ज्यादा सफलता प्राप्त कर ले। लेकिन कई बार सफलता हासिल करने के बाद भी व्यक्ति के अंदर प्रेरणा की कमी रहती है। हमेशा खुश रहने के लिए आपके अंदर मोटिवेशन होना चाहिए। बिना मोटिवेशन के कोई भी व्यक्ति सफलता की सीढ़ियां नहीं चढ़ सकता। कोई बिज़नेसमैन हो या फिर कोई डॉक्टर , इंजीनियर , हर किसी को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन की ज़रुरत रहती है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको मोटिवेशनल स्पीकर ( Motivational Speaker ) डॉ. विवेक बिंद्रा के द्वारा बताए गए 3 गोल्डन स्टेटमेंट लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बुरे समय में खुद को मोटिवेटेड रख सकते हैं। रुकावटें आती हैं सफलता की राह में ये कौन नहीं जानता , फिर भी मंज़िल तो वही पा लेगा जो हार नहीं मानता । अक्सर सफलता के रास्ते में कई रूकावटें आती हैं। बिना रूकावटों के कोई भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। लेकिन जिन्हें सफल होना होता है वो इन चुनौतियों , इन रूकावटों से हार नहीं मानते। वो इनका डटकर सामना करते हैं और...

बुरे समय में Motivation से भर देंगे डॉ विवेक बिंद्रा के ये Golden Statement

Image
  आज के समय में अधिकतर लोग अपना खुद का बिज़नेस करना चाहते हैं लेकिन सही जानकारी के अभाव में वो बिज़नेस को सही से नहीं कर पाते। जिसके चलते वो रात-दिन इसी में उलझे रह जाते हैं कि कैसे अपने बिज़नेस में सफलता प्राप्त करें। अपने बिज़नेस को उस जगह तक पहुंचा दें जहां के सपने देखकर उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी थी। लेकिन लगातार बिज़नेस में फेल होने के कारण लोग हताश-परेशान हो जाते हैं और कुछ समय बाद डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं खुद को मोटिवेट रखने कि इसलिए आज के इस लेख में हम आपको डॉ विवेक बिंद्रा जी की ये 3 तीन गोल्डन स्टेटमेंट बताएंगे जिनकी मदद से आप खुद को मोटिवेट रख सकते हैं और असफल होने पर दोवारा नई शुरुआत कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं वह 3 गोल्डन स्टेटमेंट कौन-कौन से हैं। 1.            मैदान में हारा हुआ इंसान तो जीत सकता है , लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी नहीं जीत सकता किसी भी बिज़नेस की सफलता के लिए सबसे जरूरी है एक लक्ष्य निर्धारित करना और किसी भी हाल में उस लक्ष्य को हासिल करना। अक्सर लोग छोटी सी...

डॉ विवेक बिंद्रा के इन Golden Statements से भरें सफलता की उड़ान

Image
  जीवन में हर कोई सफल होना चाहता है। हर व्यक्ति चाहता है कि वो अपने जीवन में कुछ ऐसा काम करे जिसे दुनिया हमेशा याद रखे। इसलिए दिन-रात सभी सफलता पाने में लगे रहते हैं। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी व्यक्ति को कई बार सफलता हाथ नहीं लगती और वो हार मानकर बैठ जाता है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे अहम भूमिका आपका मोटिवेशन , आपकी प्रेरणा निभाती है। यदि आप किसी काम को करने के लिए प्रेरित हैं। उस काम को करने की आपके अंदर सच्ची लगन है तो आप उसे जरूर पूरा करते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा को पास करना हो या अपने लक्ष्य को हासिल करना हो इन सभी तक पहुंचने के लिए मोटिवेशन की बहुत जरूरत होती है। बिना मोटिवेशन के इंसान का शरीर बिना आत्मा के समान होता है। कई बार हम ऐसी परिस्थितियों का सामना करते हैं जो हमारे जिंदगी में निराशावाद भर देता है। ऐसी परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए प्रेरित रहने की अवश्यकता है। लेकिन निराशावाद एक जाल की तरह लोगों को जकड़ता रहता है और उससे बाहर आना कठिन हो जाता है। बिना सकारात्मकता के कोई भी इंसान सफल नहीं होता है। एक ऊर्जा से भरा हुआ व्यक्ति ही अपना लक्ष्य प्राप...

डॉ विवेक बिंद्रा की इन 3 Golden Statement से हासिल करें अपना Goal

Image
  किसी भी बिज़नेस में सफलता हासिल करने का एक लक्ष्य का होना बहुत ही जरूरी है। यह उतना ही आवश्यक है जितना जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन । बिना लक्ष्य के व्यक्ति का जीवन दिशाहीन होता है ,   उसे यह नहीं पता होता कि क्या करना है और क्यों करना है। जीवन में लक्ष्य ही आपको आगे बढ़ने में मदद करता है। कल्पना करो कि आप सफर कर रहे हैं और आपको यह ही नहीं पता कि ‘ आप कहां जा रहे हैं , क्यों जा रहे हैं तो परिणाम क्या होगा ?   यदि आपको पता है आप कहां और क्यों जा रहे हैं तो आप अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच जाएंगे अन्यथा आप चलते ही जाएंगे और आपको पता ही नहीं होगा कि रूकना कहां हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए जितना ज्यादा ज़रूरी लक्ष्य को बनाना है उतना ही ज्यादा ज़रूरी उसे पाना भी है। किसी भी लक्ष्य को पाने में आपका मोटिवेशन बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। अगर आपके अंदर मोटिवेशन नहीं होगा तो आप कभी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। मोटिवेशन इंसान को विपरित परिस्थितियों में भी लड़ना सीखाता है। यह उसे आगे बढ़ने में मदद करता है। आज हम आपको मोटिवेशनल स्पीकर ( Motivational Speaker ) डॉ विवेक...

इन 3 Golden Statements से लाएं अपने बिज़नेस में Growth

Image
  आज के समय में हर व्यक्ति बिज़नेस करना चाहता है लेकिन हर किसी को इसमें सफ़लता नहीं मिल पाती। बिज़नेस करने में लोग अपना पैसा , समय और तजुर्बा सब कुछ लगा देते हैं   लेकिन कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं   कि वह इसमें सफ़ल नहीं हो पाते। अक्सर बिज़नेस करने वाले या बिज़नेस शुरु करने वाले के मन में यह सवाल ज़रूर आता है कि वह अपना बिजनेस कैसे बढ़ा सकता है । किसी भी बिज़नेस को शुरु करने से पहले उस बिज़नेस की बारीकियों को समझना जरूरी होता है जिससे आप एक बड़ा बिज़नेस स्थापित कर सकते हैं । एक छोटे बिज़नेस के मालिक के रूप में आपको अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए कुछ रणनीतियों पर काम करने के लिए समय और ऊर्जा का निवेश करना चाहिए। उन रणनीतियां को जानने में आज के इस लेख में दिए गए मोटिवेशनल स्पीकर   ( Motivational Speaker ) डॉ विवेक बिंद्रा जी की ये 3 गोल्डन स्टेटमेंट आपकी मदद कर सकती हैं , तो आइए जानते हैं वह 3 गोल्डन स्टेटमेंट कौन-कौन से हैं। 1.       त्रासदी ये नहीं है कि आप Goal नहीं Achieve कर पाए , त्रासदी तो ये है कि आप कभी Goal ही नहीं बना पाए | किसी...