बदलते दौर में सफलता पाने के तीन प्रभावी तरीके
बदलाव को
प्रकृति का सबसे बड़ा नियम कहा जाता है. लेकिन अगर इसी बदलाव को आप अपने बिजनेस से
जोड़ कर देखते हैं तो कई बार वह बिजनेस के लिए फायदेमंद भी होता है तो कई बार
बदलता दौर आपके बिजनेस के लिए भारी नुकसान की बड़ी वजह भी बन जाता है. इसी तरह से
बदलता दौर आपकी व्यक्तिगत जिंदगी में भी कई महत्वपूर्ण चीज़ों को बदल देता है. ऐसी
स्थिति में जरूरी सवाल बन जाता है कि इन बदलावों के बीच खुद के साथ ही अपने
व्यापार को किस तरह से सफलता दिलायी जाए. इस आर्टिकल में आज हम आपको ऐसे ही तीन
शानदार तरीको के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको और आपके बिजनेस को बदलते दौर
में भी बड़ी सफलता दिलाने का काम कर सकते हैं. इन बदलावों को अक्सर कई बड़े
कोर्पोरेट ट्रेनर्स
(Corporate Trainer in
India) भी बिजनेस
में अपनाने की सलाह देते हैं. ये तीन तरीके आपको सफलता का बड़ा सार समझाने का काम
करेंगे.
1.
खुद
के लिए निकाले समय
(Take Time for
Yourself)
समय किसी
भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी इनवेस्टमेंट होती है और वही समय अगर आपने खुद पर
इनवेस्ट किया हो तो यह आपकी सबसे बड़ी और शानदार इनवेस्टमेंट में से एक है. आपको
खुद के लिए समय निकालना चाहिए और अपने पसंदीदा कामों को पूरा करना चाहिए. इन कामों
में आप अगर चाहे तो अपने बिजनेस प्लान (Startup
Business Plan)
का अच्छा मॉडल
तैयार कर सकते हैं या फिर अपने किसी फेवरेट रेस्ट्रा में जाकर खुद को एक शानदार
ट्रीट दे सकते हैं. सोलो ट्रीप के जरिए खुद को जानने का अवसर बना सकते हैं. खुद को
दिया गया समय आपमें नई ऊर्जा भरने का काम करता है. आपको नकारात्मकता से दूर करने
में मदद करता है. इसलिए आपको अपने समय की इनवेस्टमेंट खुद पर करनी चाहिए. खुद को
दिया गया समय ही आपको बदलते समय में सफलता पाने की बड़ी सीख देता है.
2. मार्केट ट्रेंड और बदलते कस्टमर
बिहेवियर पर रखें नज़र (Take
a Look on Customer’s Behavior & Market Trends)
क्या किसी
भी बिजनेस को कस्टमर के बिना चलाया जा सकता है? ऐसा कोई भी बिजनेस नहीं है, जिसे कस्टमर को
नज़रअंदाज कर चलाया जा सके. व्यापार जगत में उसी बिजनेस को सफलता मिलती है, जो
अपने कस्टमर को जानता भी है और पहचानता भी है. बदलते दौर में कस्टमर के बिहेवियर और
मार्केट ट्रेंड को पहचानने का काम आपको सबसे पहले करना चाहिए. मार्केट में होने
वाले बदलावों को समझें और देखें कि आप किस तरह से उन बदलावों को अपने बिजनेस में
लागू कर सकते हैं. मार्केट ट्रेंड पर नज़र रखें और उस बदलते ट्रेंड के साथ ही अपने
प्लान पर आगे काम करें. बदलते ट्रेंड पर किया गया काम ही आपको और आपके बिजनेस को
कॉम्पेटीटर से आगे रखेगा.
3. नए विचारों और आइडियाज़ के लिए
हमेशा रखें जगह (Always
Welcome New Ideas)
हो सकता है आपका बिजनेस
आइडिया अपने समय पर सबसे बेहतरीन बिजनेस आइडिया में से एक हो, जिसने मार्केट
में सभी कॉम्पेटीटर्स को अच्छा कॉम्पेटीशन दिया हो, लेकिन बदलता मार्केट ट्रेंड हर
बिजनेस आइडिया की शेप भी बदल देता है. ऐसे में जरूरी है आप नए विचारों और आइडियाज़
का भी हमेशा स्वागत करें. हो सकता है वही नया विचार आपके बिजनेस को नयी गति और नयी
शेप देने का काम करे. इसलिए आपको हमेशा ही नए विचारों और आइडियाज़ को अपने बिजनेस
में जगह देनी चाहिए. जब आप हर नए विचार को बिजनेस में जगह देते हैं तो बदलते दौर की
रणनीतियों को अपने बिजनेस में तो शामिल करते ही हैं साथ ही नए विचार को देने वाले
एम्पलॉयी या फिर व्यक्ति के मन में आत्मविश्वास भरने का काम भी करते हैं. इसलिए
परिवर्तन में नए विचारों को भी हमेशा ध्यान में रखना चाहिए.
ग्रोथ पाने के लिए आपने बहुत से तरीके अपनाए
होंगे, लेकिन जब मार्केट ट्रेंड आपके आइडियाज़ से बिल्कुल अलग हो तो सफलता पाना
सबसे मुश्किल टास्क हो जाता है. लेकिन बदलते मार्केट ट्रेंड पर जीत पाने के लिए
कुछ तरीको को अपनाया जा सकता है. इन तीन तरीको के माध्यम से आप अपने बिजनेस के साथ
ही पर्सनल ग्रोथ भी पा सकते हैं. ये तरीके आपको लंबे समय के लिए कामयाबी पाने की
सीख देंगे.
लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके
दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में किन्ही
जटिल और मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं. आप चाहते हैं कि बिजनेस को आगे
बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिजनेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको Business Coaching Program का चुनाव जरूर
करना चाहिए. इसके लिए आप अपने बिजनेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और
अपने बिजनेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं.
Comments
Post a Comment