खुद को Motivate करने के नायाब तरीके
कई बार ऐसा होता है कि आप बहुत मोटिवेटेट होते हैं, तो कई बार ऐसा भी
होता है कि आप काफी निराश होते हैं और किसी भी काम को मोटिवेशन के साथ पूरा नहीं
कर पाते हैं. जब आप एक ही काम को लगातार करते रहते हैं तो अक्सर ही कुछ समय बाद
आपको वह काम बोरियत भरा लगने लगता है और कई बार व्यक्ति उसमें अपनी रूचि भी गंवा
देता है. कई बार आपने मोटिवेशनल स्पीकर (Best Motivational
Speaker in India) को भी सुना होगा और
उनकी बातों को अपने जीवन में लागू भी किया होगा. लेकिन हर कोई
जानना चाहता है कि ऐसी स्थिति में खुद को मोटिवेट कैसे रखा जाए और किस तरह से बिना
रूचि गवाएं अपने काम को पूरा किया जाए. तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम
से खुद को मोटिवेट करने के शानदार तरीको के बारे में बताने वाले हैं. आप जानेंगे
कि कैसे आप निराश होने पर भी खुद को मोटिवेट कर सकते हैं और हर काम को पूरी ऊर्जा
और मोटिवेट रहकर कर पूरा कर सकते हैं.
1. एक बेहतरीन गोल का करें
निर्माण (Make
Your Goal)
नकारात्मकता आपके सभी सपनों को बस पल भर में ख़त्म कर सकती है, लेकिन
जब आप गोल बनाकर किसी काम की शुरूआत करते हैं तो बड़ी ही आसानी से किसी भी काम को
पूरा भी किया जा सकता है और उसमें अच्छा रिजल्ट भी पाया जा सकता है. आपको हर दिन
की शुरूआत किसी गोल के साथ करनी चाहिए. वह लक्ष्य ही आपको सबसे बड़ी मोटिवेशन और
ऊर्जा देने का काम करेगा. वह गोल आपकी अच्छी दिनचर्या भी हो सकता है, किसी से
मिलकर अपने काम की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाना भी हो सकता है. अपनी ड्रीम जॉब को पाने
के लिए भी आप लक्ष्य का निर्धारण कर सकते हैं या फिर अपने लिए किसी ट्रिप को प्लान
करने का भी आप लक्ष्य बना सकते हैं. आप अगर चाहे तो अपने लिए एक अच्छा बिज़नेस प्लान (Best
Startup Business Plan) का निर्माण भी कर सकते हैं जब आप लक्ष्य
बनाकर काम की शुरूआत करते हैं तो आप खुद को सबसे ज्यादा मोटिवेट कर सकते हैं
क्योंकि आप लगातार अपने लक्ष्य को पाने के लिए काम करते रहते हैं.
2. वर्कआउट को अपनी दिनचर्या में करें शामिल (Make a Good Habit of Workout)
अच्छा वर्कआउट या व्यायाम आपको लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन तो देता ही
है, लेकिन जब वर्कआउट को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो खुद को मोटिवेटेट भी
पाते हैं. इसलिए आपको हमेशा ही अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना चाहिए.
इसके अलावा आप योगा या जुम्बा या फिर कोई ऐसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं जिसमें
आपकी अधिक रूचि है. आप डांस क्लासेस या गिटार क्लासेस ज्वाइन कर सकते हैं और अपने
शौक़ को बरकरार रख सकते हैं. अपने शौक़ को लगातार बरकरार रखना भी आपके लिए सबसे
बड़ी मोटिवेशन होता है. इसलिए आपको वर्कआउट के साथ ही दूसरी एक्टिविटी को भी अपने
रूटीन में शामिल करना चाहिए.
3. शेड्यूल बनाकर करें काम (Work According to
Your Schedule)
अगर आप अभी भी वर्क फ्रॉम होम में हैं, तो जाहिर तौर पर आपके सभी काम
बिना किसी शेड्यूल के ही पूरे होते होंगे. कई बार आप बहुत से काम कल पर टालते
होंगे और कुछ काम केवल आपकी लिस्ट में ही शामिल होंगे. ऐसी स्थिति में अच्छा वर्क
शेड्यूल ही आपके पेंडिंग कामों को पूरा करा सकता है. एक अच्छा वर्क शेड्यूल आपको
पंक्चुअल भी बनाता है और आपकी यही आदत आपको दूसरों से आगे भी रखती है. आपकी इसी
आदत के लोग फैन होते हैं और जब आप खुद की सराहना होते देखते हैं तो आपमें
सकारात्मक ऊर्जा आती है. यही सकारात्मक ऊर्जा आपकी मोटिवेशन का भी बड़ा कारण होती
है. इसलिए आपको अपने कामों को शेड्यूल बनाकर पूरा करना चाहिए.
निराशा और नकारात्मकता का अनुभव हर व्यक्ति अपने जीवन में जरूर करता
है, लेकिन मोटिवेशन आपको इन दो आदतों से छुटकारा भी दिलाती है और दूसरे लोगों को
प्रेरित भी करती है. इन तीन तरीकों के जरिए आप हमेशा खुद को मोटिवेट कर सकते हैं.
ये तीन तरीके हमेशा ही आपको निराशा से निकालकर मोटिवेशन देने का काम करते हैं.
लेख के बारे में आप अपनी टिप्पणी को कमेंट सेक्शन में कमेंट करके
दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा आप अगर एक व्यापारी हैं और अपने व्यापार में किन्ही
जटिल और मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं. आप चाहते हैं कि बिजनेस को आगे
बढ़ाने में आपको एक पर्सनल बिजनेस कोच का अच्छा मार्गदर्शन मिले तो आपको Business Coaching Program का चुनाव जरूर
करना चाहिए. इसके लिए आप अपने बिजनेस में एक अच्छी हैंडहोल्डिंग पा सकते हैं और
अपने बिजनेस को चार गुना बढ़ा सकते हैं.
Comments
Post a Comment