Franchise Business in India: फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस से व्यापार भी होगा शुरू और होगी मोटी इनकम

बिज़नेस करने के ढ़ेरों तरीके हैं, लेकिन हर बिज़नेस पर दाव नहीं खेला जा सकता है. क्योंकि बिज़नेस को शुरू करने के लिए विस्तारपूर्वक बनायी गई रणनीति पर अगर काम न किया जाए तो किसी भी व्यापार पर उसकी शुरुआत के कुछ ही समय बाद ताला लग सकता है.

बिज़नेस को ऐसी स्थिति से बचाने के लिए व्यापारी हर कामयाब रणनीतियों का सहारा लेता है, लेकिन आज हम आपको बिज़नेस के जिस मॉडल के बारे में बताने वाले हैं, वह मॉडल अभी तक का सफल मॉडल साबित हुआ है. बशर्तें इस व्यवसायिक मॉडल को सही नियमों और तरीकों से चलाया गया हो. बात की जा रही है फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस की.

भारत में फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस को शुरुआत से ही सफल बिज़नेस में से एक माना जाता है क्योंकि यह शहर-गांव की प्रोडक्ट्स की जरूरतों को तो पूरा करता ही है साथ ही सरल बिज़नेस की तलाश करने वाले व्यापारी के लिए भी यह एक बेशकीमती व्यापार साबित हुआ है.

आजकल छोटे शहरों और गांवों में भी फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस (Franchise Ideas for Small Towns) की मांग दिनो-दिन बढ़ती जा रही है. चलिए बात इसी विषय पर करते हैं कि फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस क्या है और किस तरह से फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस किसी व्यापारी के लिए मुनाफे वाला बिज़नेस साबित हो सकता है?

फ्रेचाइज़ी बिज़नेस क्या है (What is Franchise Business)

भारत में ऐसे कई व्यापार हैं, जो व्यापारी को असीमित लाभ देते हैं और जिनमें जोखिम भी कम होता है. फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस भी ऐसे ही बिज़नेस में से एक है. यह ऐसा व्यापार है जिसमें आपको पूरा सेटअप ओनर की ओर से सेट करके दिया जाता है. कंपनी की ओर से आपको उसका ब्रांड नेम, प्रोडक्ट्स और ब्रांड वैल्यू तक दी जाती है. आपको बस फ्रेंचाइज़ी लेकर इस व्यापार की शुरुआत करनी है. फ्रेंचाइज़ी लेते वक्त कुछ नियमों और जरूरी शर्तों के लिए भी फ्रेंचाइज़ी देने वाला व्यापारी आपसे करार करवाता है. इसके बाद ही फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस की शुरुआत की जा सकती है.

दरअसल फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस में किसी नामी ब्रांड की ब्रांच की शुरुआत अपने एरिया में की जा सकती है. इसे ही फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस कहा जाता है. लेकिन किसी ब्रांड की ब्रांच को खोलने से पहले आपको ब्रांड के साथ एग्रीमेंट करने की जरूरत होती है. फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस ऐसा बिज़नेस मॉडल (Money Making Ideas) माना जाता है, जिसमें अच्छी खासी इनकम कमायी जाती है. फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस के अनेकों फायदे हैं जो व्यापारी को मुनाफा देते हैं.

किस तरह की जाती है फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस की शुरुआत (How to Start Franchise Business)

किसी भी व्यापार की शुरुआत से पहले उस व्यापार की रिसर्च करना बेहद जरूरी होता है. यही नियम फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस पर भी लागू होता है. बाजार में वैसे तो अनेकों बड़े ब्रांड्स मौजूद हैं, जिन्होंने बाजार में अपनी अच्छी पकड़ बनायी है और कस्टमर उन पर भरोसा भी करते हैं, लेकिन फिर भी आपको रिसर्च करनी होगी कि किस ब्रांड के साथ आपका बजट सही बैठता है. ऐसा कौन सा ब्रांड है, जिसकी ब्रांच आपके शहर या एरिया में होनी चाहिए. जब आप किसी ब्रांड का चुनाव कर लें, तो उस ब्रांड से संपर्क कर, आप फ्रेचाइज़ी से जुड़े सभी जरूरी नियमों और शर्तों को भी जरूर जान लें. ब्रांड,  फ्रेंचाइज़ी देते वक्त किन शर्तों की मांग करता है, इसकी जानकारी आपको शुरुआत में ही होनी चाहिए. फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस में आपको ब्रांड की ओर से सभी प्रोडक्ट्स और जरूरी सामान उपलब्ध कराये जाते हैं. आपको कमीशन के तौर पर आपका मुनाफा भी मिलता है. इसके लिए आप हमारी इस वीडियो को भी देख सकते हैं.



किस तरह की फ्रेंचाइज़ी फायदेमंद साबित होती है (Which Franchise Would be Beneficial for You)

बाजार में बहुत से नामचीन ब्रांड्स हैं, जिनके अलग-अलग कैटेगेरी के प्रोडक्ट्स कस्टमर को भाते हैं. कुछ फूड प्रोडक्ट्स है, तो कुछ रोज़मर्रा की जरूरत के प्रोडक्ट्स हैं, जिनका इस्तेमाल कस्टमर हर रोज़ करते हैं. बाजार में स्थापित कुछ बड़े ब्रांड्स के साथ मिलकर फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस की शुरुआत की जा सकती है. उदाहरण के तौर पर फूड बिज़नेस के लिए डोमिनोज़, केएफसी, बर्गर किंग, अमूल स्कूप, कैफे कॉफी डे जैसे ब्रांड के साथ फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस किया जा सकता है. वही देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी में शुमार पंतजलि की ब्रांच का भी शुभारंभ किया जा सकता है. फैशन ब्रांड लैक्मे, लैंसकार्ट जैसे ब्रांड्स भी फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस ऑफर करते हैं. इसी तरह दूसरे बड़े ब्रांड्स भी हैं, जो फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस को ऑफर करते हैं. आपको चयन करने के बाद अपने बजट से मैच कर इस व्यापार को शुरू करना होगा.

फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस के फायदे (Benefits Of Franchise Business)

बिज़नेस की शुरुआत लाभ के उद्देश्य से ही की जाती है, लेकिन फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस ऐसा कारोबार है जिसके साथ आपको दूसरे फायदे भी मिलते हैं. चलिए फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं.

1.     जब आप किसी ब्रांड के साथ मिलकर काम करते हैं तो आपको बाजार में स्थापित होने के लिए प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ता है. जिस भी ब्रांड के साथ जुड़कर आप काम करते हैं, उसकी पहले से ही बाजार में ब्रांड वैल्यू होती है. कस्टमर उस ब्रांड पर भरोसा करते हैं. इसलिए प्रोडक्ट की बिक्री पर कॉम्पीटीशन का प्रभाव नहीं होता है.

2.     जिस भी ब्रांड के साथ मिलकर आप ब्रांच ओपन करते हैं, उस ब्रांड की ओर से आपको ट्रेनिंग, सपोर्ट सर्विस और एडवरटाइजिंग स्ट्रैटेजी सीखायी जाती है.

3.     पहले से स्थापित ब्रांड के साथ काम करना आपको बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है, जिसकी मदद से आप भविष्य में भी किसी दूसरे व्यापार की नींव रख सकते हैं.

स्माल बिज़नेस (Small Business Startup Plan) शुरू करने का अगर आप विचार करते हैं तो फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस एक बेहतरीन विकल्प होगा. आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी की मदद से इस बिज़नेस का शुभारंभ कर सकते हैं. अगर आप बिज़नेस को सही तरह से करने के तरीके को ढूंढ़ रहे हैं और सही मेंटर की तलाश कर रहे हैं तो आप बड़ा बिजनेस की फ्रेंचाइजी लेने के लिए यहां क्लिक करें. यहां आपको एक फॉर्म मिलेगा. इस फॉर्म में सभी मांगी गई डिटेल्स भरकर सबमिट करें. बड़ा बिजनेस के साथ जुड़कर आप हर महीने 20 लाख से 1 करोड़ तक की कमाई कर सकते हैं. इसलिए देर मत कीजिए, अगर आपके पास बिजनेस का हुनर है तो आज ही बड़ा बिजनेस के साथ जुड़िए और हर महीने तगड़ी कमाई कीजिए.

Source: https://topconsultant.livejournal.com/716.html

Comments

Popular posts from this blog

Increase Your Productivity At Work With These 7 Time Management Tips That Work!

शुरु करें Cloud Kitchen बिज़नेस, घर बैठे हर महीने करें लाखों की कमाई

How To Hire For Startup Business: The First 5 People You Should Hire!