Posts

बिज़नेस की ग्रोथ के लिए कस्टमर को लॉयल बनाने के 5 ज़रूरी टिप्स

Image
  किसी भी बिज़नेस की ग्रोथ सबसे ज्यादा उसके ग्राहकों पर निर्भर करती है। अगर ग्राहक लॉयल हैं , वो खुश हैं , संतुष्ट हैं तो बिज़नेस में दिन-रात तरक्की होती है। वहीं अगर कस्टमर को आपके बनाए प्रोडक्ट पर ही भरोसा नहीं   है तो आप चाह कर भी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। आप बिज़नेस में चाहे कितना भी पैसा क्यों न लगा दें लेकिन आप लॉयल कस्टमर नहीं पा सकते हैं। कस्टमर लॉयल्टी वो होती है जो आपके और ग्राहक के बीच संबंध स्थापित करती है। इसमें ग्राहक आपके साथ हमेशा के लिए जुड़ जाता है जिसमें वह आपके प्रोडक्ट की मार्केटिंग , वर्ड ऑफ माउथ से करता है। बिना पैसे लिए वह आपके प्रॉडक्ट का प्रमोटर बन जाता है और आपको कभी छोड़ कर नहीं जाता चाहे आपका कॉम्पिटिटर सस्ता सामान बेचे , डिस्काउंट दे या फिर उधार दे। लॉयल कस्टमर किसी भी परिस्थिती में आपके साथ जुड़ा रहता है। वह केवल आपका कस्टमर ही नहीं रह जाता बल्कि आपका मार्केटर भी बन जाता है। ऐसे में कस्टमर को खुश रखना उन्हें लॉयल बनाना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर आप भी बिज़नेस ( Business ) करते हैं या शुरू करना चाह रहे हैं तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टि...

गांव-देहात में शुरू किए जाने वाले 5 बेहतरीन Business Options

Image
  अक्सर लोगों की यही सोच होती है कि बिज़नेस तो केवल शहर के लोग ही कर सकते हैं। इसी सोच के कारण बहुत से लोग अपना घर-बार छोड़ कर शहर की ओर रूख कर लेते हैं और यहां कोई भी छोटी-मोटी नौकरी करने लग जाते हैं। इस बीच उनका खुद का बिज़नेस करने का सपना कहीं दब कर रह जाता है। अधिकतर लोग यही सोचते हैं कि गांव में कोई भी काम नहीं किया जा सकता है। लेकिन आज स्थितियां बदल चुकी हैं। आज शहर हो या गांव हर जगह बिज़नेस करने के लिए बहुत से आइडियाज मौजूद  है। आप किसी भी छोटे गांव में भी कोई भी बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ पैसों की जरूरत हैं। अगर आपके पास पर्याप्त चीजें हैं तो आप कहीं से कोई भी बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। आज के समय में इतने सारे बिज़नेस आइडियाज आ चुके हैं  जिन्हें आप गांव में रहते हुए ही शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको शहर की ओर रूख नहीं करना पड़ेगा। आपको बस इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि गांव में भी अगर सूझ बुझ और समझदारी से बिज़नेस शुरू करें तो हम अपने गांव में भी लाखों रुपए का बिज़नेस कर सकते हैं । इसलिए आज के इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन बिज़नेस ऑपशन बताएंग...

फंडिंग लेते वक्त स्टार्टअप को इन 3 बातों को ध्यान में रखना चाहिए

Image
कोरोना महामारी के आने के बाद से जहां लोगों के दैनिक जीवन पर गहरा असर पड़ा है वहीं नए स्टार्टअप के क्षेत्र में जबरदस्त उछाल आया है। कोरोना काल के बाद से लगातार कई स्टार्टअप शुरू हुए हैं जो आज मार्केट की भीड़ में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। कई ऐसे स्टार्टअप हैं जिन्होंने इस महामारी में भी एक अवसर को तलाशा और आज अच्छी फंडिंग लेकर अपने बिज़नेस का विस्तार कर रहे हैं। एक समय था जब स्टार्टअप को फंडिंग के लिए तरसना पड़ता था लेकिन आज बहुत से माध्यम है जिनकी मदद से स्टार्टअप अपने बिज़नेस के लिए धन इकट्ठा कर रहे हैं। लेकिन दूसरा सच यह भी है कि आज इतने ज्यादा स्टार्टअप शुरू हो गए हैं कि उन्हें अपनी पहचान बनाना थोड़ा मुश्किल हो गया है। ऐसे में उन्हें धन जुटाने की अपनी रणनीति को बदलने की जरूरत है। एंजल और वेंचर कैपिटल के लिए कंपटीशन बढ़ गया है। ऐसे में यह सवाल महत्वपूर्ण हो गया है कि स्टार्टअप अपने बिज़नेस ( Business ) के लिए धन कैसे जुटा सकते हैं। अगर आप भी एक स्टार्टअप शुरू करना चाह रहे हैं और फंडिंग से जुड़े सवाल आपके दिमाग में घूम रहे हैं तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ अहम बाते बताएंगे जिन...

कम लागत में शुरू करें पोहा बनाने का बिज़नेस, सरकार भी करेगी मदद

Image
  हर इंसान चाहता है कि वो कुछ ऐसा बिज़नेस करें जहां कम लागत में अच्छा खासा मुनाफा कमा सकें। लेकिन अक्सर सही बिज़नेस आइडिया की कमी के कारण बिज़नेस शुरू नहीं कर पाते। बिज़नेस शुरू करते भी हैं तो सही से चला नहीं पाते। आज भारत के अधिकांश लोग स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा दे रहे हैं। सुबह के नाश्ते में बहुत से लोग कम समय में हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं और इसके लिए पोहा आज एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है। झटपट तैयार होने वाला पोहा आज न केवल एक हेल्दी फूड के रूप में प्रचलित हो गया है बल्कि इसमें बिज़नेस की भी अपार संभावनाएं है। भारत के अन्दर तो पोहा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है , यही नहीं आज इसकी डिमांड विदेशों में भी है। इसलिए पोहा की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गयी है। होटल रेस्टोरेन्ट के अन्दर पोहा की अच्छी डिमांड रहती है बहुत सी कंपनी आज पोहा बनाती है इनमे से कुछ बड़ी कंपनी है तो कुछ लोकल कंपनी है। यह एक ऐसा बिज़नेस ( Business ) है जिसे थोड़ी सी लागत में ही शुरू किया जा सकता है। अगर आप भी कोई बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कम लागत में शुरू होने वाले इस खास बिज...

Cash Flow आपके बिज़नेस पर कैसे डालता है असर

Image
  किसी भी बिज़नेस में कैश फ्लो का बहुत गहरा असर पड़ता है। अक्सर बिज़नेस में यह शब्द कई बार सुनाई देता है। कैश फ्लो अगर पॉजीटीव हो तो यह बिज़नेस में सकारात्मक प्रभाव डालता है लेकिन अगर नेगेटिव हो तो इसकी वजह से अधिकांश बिज़नेस बंद हो जाते हैं। किसी भी बिज़नेस में प्रोडक्ट बेचने के बदले पैसे आते हैं लेकिन उससे पहले प्रोडक्ट को बनाने के मैटेरियल में पैसे खर्च हो जाते हैं । हर कारोबार में रोज़ाना की कोई न कोई ज़रूरत होती है जिसमें पैसे खर्च होते हैं   । इस तरह की ज़रूरतों को जिस रकम से पूरा किया जाता है उसे ही कैश फ्लो कहा जाता है। कई बार बिज़नेस में खर्चे इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि पैसा आता है और टिकता नहीं। कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि पैसा कब आया और कब चला गया। इन्हीं सब को कैश फ्लो की कैटेगरी में रखा जाता है। बिज़नेस ( Business ) को बढ़ाने और कम करने में कैश फ्लो की अहम भूमिका होती है। तो आज के इस लेख में जानते हैं कि कैसे कैश फ्लो आपके बिज़नेस पर बड़ा असर डालता है। बिज़नेस के पैसों पर डालता है असर किसी भी बिजनेस में कैश दो तरीके के होते हैं इनकमिंग कैश और आउटगोइंग कै...

5 Small Startup Business Ideas To Start In 2022

Image
  Leaving a 9-to-5 job and starting a small online business may seem like a giant task, especially when the capital is limited. Daily tasks like logistics, managing inventory, marketing, etc., often send chills down the spine of beginners. Building a successful business is an arduous journey. However, if you have the right plan and the right business strategies, your business can reap benefits for its founders, stakeholders, and several others who depend on it for their livelihood. Today, with a great business idea and the Best Motivational Speaker in India , you can start a small online business with a minimum investment. Here are five small online business ideas that can be started even in small villages and rural areas. Retail Business Rural areas generally have more people as compared to urban areas. Hence, consumption and the demand for essential goods are always high. But the supply is relatively low. Opening a small department store or a Kirana store in these area...

इन 3 गुणों के साथ आप भी बन सकते हैं मोटिवेशनल स्पीकर

Image
  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने ज्यादा तनाव ग्रस्त हो गए हैं कि उनके अंदर मोटिवेशन की कमी हो गई है। आज लोगों पर   निराशा - हताशा   इस कदर हावी हो गई है कि वो ड्रिप्रेशन और अकेलेपन   का शिकार हो गए हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि वो कहां जाए , किससे अपनी बात कहें। आज सोशल मीडिया पर कहने को तो लाखों करोड़ों में फॉलोवर्स हैं लेकिन हकीकत में इतना शोर है कि लोगों के अंतर्मन की आवाज कहीं गुम हो गई है। उनकी इसी आवाज़ को आगे लाने का काम आज मोटिवेशनल स्पीकर कर रहे हैं। मोटिवेशनल स्पीकर के सेमिनार में लोगों की भीड़ इस बात का संकेत करती है कि आज उन्हें प्रेरणा की , सही मोटिवेशन और गाइडेंस की कितनी ज्यादा ज़रूरत है। इसीलिए आज मोटिवेशनल स्पीकर का क्षेत्र एक प्रोफेशलनल करियर का रूप ले चुका है। इस क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं है लेकिन फिर भी यह सुनने में भले ही आसान लगे लेकिन एक मोटिवेशनल स्पीकर का काम काफी कठिन होता है। लोगों को प्रेरित करने व अपनी बातों को उदाहरणों के जरिए साबित करने के लिए उसकी जानकारी काफी अच्छी होनी चाहिए। मोटिवेशनल स्पीकर ( Motivational Speaker...