Posts

अब आपका Employee आपकी कंपनी छोड़कर कहीं नहीं जाएगा

Image
  किसी भी कंपनी की रीढ़ उसके एम्पलॉयी होते हैं। अगर एम्पलॉयी सही हैं तो कंपनी अपने आप तरक्की करती है। वहीं कंपनी में मैनपावर की कमी ग्रोथ में रूकावट का काम करती है। आज के समय में कई ऐसे काबिल एम्पलॉयी होते हैं जो कंपनी में लंबे समय तक काम करना चाहते हैं लेकिन कंपनी की पॉलिसी और वर्क कल्चर सही न होने के कारण वो कंपनी छोड़ कर चले जाते हैं जिसका नुकसान कंपनी को होता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने काबिल एम्पलॉयी को कंपनी छोड़कर जाने से रोक सकते हैं और कंपनी की ग्रोथ में उनकी अहम भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। 1.        एंम्पलॉयी को हर पल नया सीखने के लिए करें प्रोत्साहित ( Encourage the employee to learn new things every moment ) कई बार एम्पलॉयी के नौकरी छोड़ने का प्रमुख कारण यह होता है कि उसे ऑफिस में कुछ नया सीखने को नहीं मिलता है। वो एक ही जैसा काम लगातार करता रह जाता है जिससे न उसकी प्रोफेशनल ग्रोथ होती है न उसे कुछ नया स्किल सीखने को मिलती है जिससे तंग आकर वो कंपनी को छोड़ने का विचार करने लगता ह...